Home News Posts उत्तराखंड कोल्हुखेत के पास खाई में गिरी बाइक पिता की मौत, बेटा घायल

कोल्हुखेत के पास खाई में गिरी बाइक पिता की मौत, बेटा घायल

0
298

देहरादून। मसूरी—देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास आज सुबह बाइक के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से जहंा पिता की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं उसका बेटा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर दोनो को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायल की हालत चितांजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब दस बजे की है। दो लोग देहरादून से पेंट पुताई के काम के लिए मसूरी जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा खाई में बाइक गिरी हुई थी। और एक घायल पहाड़ी पर फंसा हुआ था और दूसरे की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने घायल को निकालकर अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान असवाक अहमद(40) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है। घायल फैजान अहमद(14 ) पुत्र असवाक अहमद का उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here