उत्तरकाशी। घास लेने जंगल गयी महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहंा चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
मामला भटवाड़ी ब्लॉक के अंतर्गत हिना गांव का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक महिला अंबिका देवी पत्नी अंकित असवाल घास लेने के लिए जंगल में गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि साथ में गई महिलाओं के अनुसार अंबिका देवी ने अचानक भालू को देखा और जान बचाने के लिए नीचे की ओर भागने लगी और भालू ने महिला पर हमला कर दिया जिससे महिला पहाड़ी से नीचे गिर गई और महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं घटना के बारे में जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली तो ग्रामीण और परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल लाया लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी फिलहाल महिला के पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।




