Home ताजा ख़बर बिहार चुनावः लखीसराय में डिप्टी सीएम के काफिले पर हमला

बिहार चुनावः लखीसराय में डिप्टी सीएम के काफिले पर हमला

0
252

बिहार। विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान लखीसराय मेंं आज उपमुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला हो गया और काफिला विवाद में घिर गया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर उनके काफिले को बाहर निकाला लेकिन क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
दरअसल आज सुबह जब विजय सिन्हा खोरियारी गांव पहुंचे तभी अचानक गांव में मौजूद कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। भीड़ ने मुर्दाबाद के नारे लगाए, चप्पलें फेंकीं और काफिले पर पत्थरबाजी की कोशिश की। इस दौरान वहां अफरा—तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गए। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री के काफिले को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, भीड़ ने सिन्हा की गाड़ी के सामने नारेबाजी शुरू कर दी।
उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा जब अपने निर्वाचन क्षेत्र के खोरियारी गांव का दौरा कर रहे थे, तो राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी घेर ली। राजद समर्थकों ने विजय सिन्हा के काफिले पर चप्पलें फेंकी, पत्थर और गोबर फेंका और मुर्दाबादष्के नारे लगाए। घटना के बाद उपमुख्यमंत्री ने एसपी से फोन पर बात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here