Home News Posts उत्तराखंड स्मैक तस्करी में वकील गिरफ्तार

स्मैक तस्करी में वकील गिरफ्तार

0
253

पिथौरागढ़। वकालत की आड़ में स्मैक तस्करी कर रहे एक वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 6.31 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई है।
मामला पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीते रोज एक पुख्ता सूचना के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एएनटीएफ टीम द्वारा क्षेत्र में संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान संयुक्त टीम को चौकी ऐंचोली बैरियर पर घाट की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह स्कूटी मोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप जोशी, पुत्र रमेश चंद्र जोशी, निवासी जगदम्बा कॉलोनी, पिथौरागढ़ बताया। बताया कि वह पूर्व में भी दिन के समय स्मैक लेकर आता था और उसी स्थान पर पकड़ा गया था, इसलिए इस बार उसने रात के समय तस्करी का प्रयास किया ताकि पुलिस की नजर से बच सके। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संदीप पिथौरागढ़ जिला बार काउंसिल एसोसिएशन में अधिवक्ता है तथा इससे पूर्व में भी वह 28 मई को कोतवाली पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here