Home News Posts उत्तराखंड बाग में फांसी से लटका मिला युवक का शव

बाग में फांसी से लटका मिला युवक का शव

0
235

हरिद्वार। आम के बाग में एक युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि पनियाला रोड में आम के बाग में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा ली गयी है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान श्यामवीर पुत्र जयकरन निवासी ग्राम गुरेला पोस्ट मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here