Home News Posts रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर

रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर

0
272
  • ₹20,000 की डील में रंगे हाथ गिरफ्तार

    देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने सोमवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएचसी नैनीडांडा के प्रभारी मेडिकल अधिकारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, डॉ. त्रिपाठी ने अदालीखाल पीएचसी पर तैनात एक नर्सिंग अधिकारी (शिकायतकर्ता) से उसकी तैनाती यथावत रखने के बदले ₹20,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत दर्ज होते ही सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने ट्रैप योजना बनाई और अदालीखाल पीएचसी में डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने आरोपी अधिकारी के आवास पर तलाशी अभियान शुरू कर चल-अचल संपत्तियों से संबंधित जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय ने इस सफल ट्रैप कार्रवाई के लिए टीम को ₹2,500 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here