Home News Posts नहर मेें गिरा व्यक्ति लापता, खोजबीन जारी

नहर मेें गिरा व्यक्ति लापता, खोजबीन जारी

0
227

नैनीताल। सिंचाई विभाग की नहर में एक व्यक्ति के अचानक गिर जाने से अफरा तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया। लेकिन लापता व्यक्ति को कुछ पता न चल सका है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज शहर के काठगोदाम थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा—तफरी मच गई जब कॉलटैक्स के पास एक व्यक्ति अचानक सिंचाई विभाग की नहर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस और जल पुलिस की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन लापता व्यक्ति को कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार नहर में गिरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। जल पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम नहर के किनारों और गहरे हिस्सों में लगातार तलाशी अभियान चला रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना अचानक हुई और किसी ने भी यह नहीं देखा कि व्यक्ति किस कारण नहर में गिरा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है। देर रात तक तलाशी अभियान जारी रहा, लेकिन व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here