Home News Posts उत्तराखंड मां मनसा देवी क्षेत्र के पुनर्निमाण कार्यो के लिए केन्द्र से मिली...

मां मनसा देवी क्षेत्र के पुनर्निमाण कार्यो के लिए केन्द्र से मिली मंजूरी

0
324

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मां मनसा देवी पहाड़ी क्षेत्र के संरक्षण एवं पहाड़ी के कटाव को रोकने के लिए पुनर्निमाण कार्यों के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिल गयी है।
विदित हो कि वर्षा एवं भू—स्खलन के कारण मनसा देवी पैदल मार्ग कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया था तथा मार्ग को तत्परता से दुरस्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमति हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 85 वीं बोर्ड बैठक द्वारा राजाजी नेशनल पार्क रिजर्व वन क्षेत्र में कार्यों हेतु अनुमति प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यदायीं संस्था सिंचाई विभाग को निर्देश दिए है कि मनसा देवी पैदल सड़क मार्ग का जो भी पुर्ननिर्माण एवं मरम्मत कार्य किया जाना है उस कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्वता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे मनसा देवी के दर्शन करने आने वाले श्रृद्धालुओं को आवागमन करने में कोइ भी असुविधा न हो तथा सभी श्रृद्धालुओं की मनसा देवी यात्रा सुगम एवं सुरक्षित हो। जिलाधिकारी ने कहा कि मनसा देवी हरिद्वार की पहचान है इसलिए मां मनसा देवी क्षेत्र को सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here