Home News Posts उत्तराखंड फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

0
207
  • गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहा था ठिकाने

हरिद्वार। हत्या के आरोप में लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते 4 मार्च को महेन्द्र निवासी शिवगढ द्वारा थाना पथरी में तहरीर देकर बताया गया था कि 3 मार्च को उनके बेटे प्रमोद की गांव शिवगढ के ही कुछ लड़को द्वारा लाठी डंडो से पीट—पीट कर हत्या कर दी गयी है। मामले में पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। मुकदमें में नामित रवि पुत्र सूरजमल घटना के दिन से ही लगातार फरार चल रहा था एवं जांच के दौरान उसकी घटना के संलिप्तता पायी गई। फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू पुलिस ने लगातार कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलता रहा। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लायी और बीती शाम एक सूचना के बाद पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र से हत्यारोपी रवि पुत्र सूरजमल को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here