Home News Posts उत्तराखंड गुरु शिष्य के रिश्ते को कलकिंत करने वाला कलयुगी शिक्षक गिरफ्तार

गुरु शिष्य के रिश्ते को कलकिंत करने वाला कलयुगी शिक्षक गिरफ्तार

0
488
  • 7 साल की बच्ची से छेड़खानी और शिकायत करने पर धमकी के हैं आरोप

हरिद्वार। गुरू—शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाले एक कलयुगी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 7 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी व शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
प्राचीन शिक्षा पद्धति में परिवार के बाद गुरु शिष्य का रिश्ता सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। लेकिन एक घटना मंगलोर क्षेत्र में प्रकाश में आई है जहां एक पिता ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी 7 वर्षीय बेटी से उसके स्कूल के मास्टर ने अश्लील हरकत कर छेड़खानी की और घर पर बताने पर मां बाप को जान से मारने की धमकी दी गयी है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने कोतवाली मंगलौर में पोक्सो अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक इसरान मास्टर पुत्र मुस्तकीम निवासी भगवानपुर चन्दनपुर मंगलौर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here