Home News Posts उत्तराखंड धनतेरस की रात दून अस्पताल के बाहर चली गोली, एक गम्भीर घायल

धनतेरस की रात दून अस्पताल के बाहर चली गोली, एक गम्भीर घायल

0
424



देहरादून। धनतेरस की रात आपसी विवाद के चलते एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर गोली चला दी गयी। जिसमें एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात लगभग 2 बजे राजपुर क्षेत्रान्तर्गत कैनाल रोड स्थित कैंटीन के पास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष से आयुष्मान कौशिक पुत्र नवनीत कौशिक निवासी रायपुर, देहरादून, दिशांत सिंह राणा पुत्र बलवंत सिंह राणा निवासी होसला, जनपद उत्तरकाशी व माही निवासी राजपुर रोड, देहरादून अपने उपचार/मेडिकल हेतु दून अस्पताल आये। इस दौरान कुछ देर के लिये वह अस्पताल के बाहर चाय पीने आए तो अचानक दूसरे पक्ष से नृपेंद्र धामा निवासी बागपत व रोहन निवासी अज्ञात भी दून अस्पताल उपचार हेतु पहुंचे। जहां दोनेा पक्षों की आपस में पुनः कहासुनी हो गयी तथा इस दौरान दूसरे पक्ष से आये दोनो व्यक्तियों द्वारा दून हॉस्पिटल के बाहर दिशांत सिंह राणा पर गोली चला दी। घायल दिशांत सिंह राणा को उसके साथियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल तत्काल मौेकेे पर पहुंचा, घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी धरपकड हेतु अलग—अलग टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा आरोपियों के सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here