Home News Posts उत्तराखंड झूठी पहचान, खौफनाक मंसूबे

झूठी पहचान, खौफनाक मंसूबे

0
294
  • नाम बदलकर हिंदू लड़की को फंसाया
  • रुद्रपुर के होटल में किया लड़की से रेप
  • उत्तरकाशी में थूक जिहाद का मामला आया सामने

उत्तरकाशी/रुद्रपुर। देवभूमि उत्तराखंड में लव जिहाद और थूक जिहाद की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए भले ही प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हो लेकिन उनका भी कोई असर होता नहीं दिख रहा है। उत्तरकाशी में एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो लोगों को थूक वाली रोटियां खिलाने का काम कर रहा था। वही रुद्रपुर में एक लव जिहाद का मामला सामने आने पर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया है। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
उत्तरकाशी जो चारधाम यात्रा मार्ग का प्रमुख पड़ाव है यहां पुलिस चौकी के सामने ट्टजायका’ नाम का एक रेस्टोरेंट है। जिसमें एक युवक खाना बनाने का काम करता था। आरोपी युवक द्वारा रोटियां बनाने के दौरान उन पर थूकने का काम किया जा रहा था जिसकी जानकारी मिलने पर इसका वीडियो बना लिया गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर कुछ हिंदू संगठनों के नेता और क्षेत्रवासी मौके पर पहुंच गए तथा युवक को धर दबोचा। हंगामे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर रुद्रपुर से प्रकाश से आई लव जिहाद की घटना ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक आहद खान द्वारा अपना नाम और आईडी बदल कर पहले एक हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फसाया गया और फिर उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ रेप किया गया। आरोपी ने लड़की की एक अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़की ने आरोपीें की हरकतो से तंग आकर परिजनों को आपबीती बताई तो मामला पुलिस के संज्ञान में आया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से फर्जी आईडी जो आहत ठाकुर के नाम से बनाई गई थी बरामद हुई है। उसका असली नाम आहद खान पुत्र तस्लीम खान है। स्थानीय लोगों ने इसे लेकर कोतवाली में जबरदस्त हंगामा भी किया है पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here