Home News Posts उत्तराखंड नदी में कूदने वाली युवती को एसडीआरएफ की टीम ने बचाया

नदी में कूदने वाली युवती को एसडीआरएफ की टीम ने बचाया

0
359

रूद्रप्रयाग। नदी में कूदी युवती को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
आज यहां पोस्ट अगस्त्यमुनि से अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी को डीसीआर रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि सोडी नामक स्थान पर एक महिला ने नदी में बह गई है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि एक नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा उक्त युवती को नदी से सकुशल निकाल लिया गया था। टीम द्वारा युवती को तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए सुरक्षित रोड हैड तक पहुँचाया गया तथा प्राथमिक उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। उक्त युवती की पहचान शिक्षा पुत्री देवी लाल के रूप में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here