Home News Posts उत्तराखंड नाबालिक से दुष्कर्म का 5 हजार का इनामी गिरफ्तार

नाबालिक से दुष्कर्म का 5 हजार का इनामी गिरफ्तार

0
311

हरिद्वार। नाबालिग से दुष्कर्म मामले मे पांच हजार के ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिक का अश्लील वीडियो बनाकर पिछले 1 वर्ष से ब्लेकमेल कर रहा था।
जानकारी के अनुसार सिडकुल निवासी एक व्यक्ति द्वारा उसके नाबालिक पुत्र उम्र—16 वर्ष को आरोपी विशाल पुत्र सुरेश निवासी श्यामीवाला मंडावली बिजनौर हाल सिडकुल हरिद्वार द्वारा करीब 1 वर्ष पूर्व नाबालिक पुत्र के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना कर पिछले 1 वर्ष से अश्लील वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर ब्लेकमेल व परेशान करने के संबंध में थाना बहादराबाद पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल आरोपी विशाल की गिरफ्तारी किये जाने के आदेश निर्गत किये गये थे व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी विशाल उर्फ फुकरे की गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी जारी रखते हुए आरोपी विशाल उर्फ फुकरा पुत्र सुरेश निवासी श्यामीवाला मंडावली बिजनौर हाल सिडकुल हरिद्वार को आज सलेमपुर रोड सिडकुल से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here