Home News Posts उत्तराखंड मित्र पुलिस का कारनामाः थाना इंचार्ज ने शराब पीकर वाहनाें को मारी...

मित्र पुलिस का कारनामाः थाना इंचार्ज ने शराब पीकर वाहनाें को मारी टक्कर, हुआ सस्पेंड

0
454
  • ऑप्रेशन मर्यादा की उड़ी धज्जियां— मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

देहरादून। पुलिस द्वारा शराबी वाहन चालकों के खिलाफ चलाये जा रहे आप्रेशन मर्यादा की पोल खुद पुलिस विभाग के लोग ही तोड़ने मे जुटे है। इसकी बानगी कल देर रात राजपुर रोड में सामने आयी है। यहंा खुद राजपुर थाना इंचार्ज ने शराब पीकर वाहन चलाते हुए कई वाहनो को टक्कर मार दी। मामले का वीडियो वायरल होने पर जहंा एसएसपी ने उन्हे संस्पेड कर दिया वहीं पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात राजधानी दून के पाश इलाके राजपुर थाना इंंचार्ज श्ौंकी कुमार अपनी कार से राजपुर रोड की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान नशे में धुत्त थाना इंचार्ज की कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गयी। घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने कार सवार एसओ राजपुर को बाहर निकाला जो नशे में पाये गये। बाहर निकलने पर एसओ राजपुर लोगों को धमकाने लगे तो वहंा मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने उनका वीडियो वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची और एसओ को अपने साथ ले जाने लगी तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होने सभी पुलिसकर्मियों को रोक लिया। वहीं घटना का वीडियों वायरल होने पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए राजपुर एसओ श्ौंकी कुमार को संस्पेड कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये गये और एसओ राजपुर के खिलाफ राजपुर थाने में ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

पुलिस का एसओ को बचाने का प्रयास
देहरादून। शराब पीकर वाहनों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस अब आरोपी एसओ को बचाने के प्रयासों में जुट गयी है। पुलिस का दावा है कि मेेेडिकल रिपोर्ट में एसओ श्ौंंकी कुमार के शराब नहंी पीने की पुष्टि हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्टये सही है कि सरकारी हास्पिटल में मेडिकल हुआ, सीनियर आफिसर को भेजा गया, कोई नैगेटिव रिपोर्ट टेस्ट उपरान्त नहीं आने पर ब्लड सैम्पल को लेकर वहीं सील किया गया जिसको फारेसिंक लैब चंडीगढ़ भेजा जा रहा है जहंा सभी तरह के साल्ट का परीक्षण होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here