April 5, 2026हरिद्वार। उत्तराखण्ड में शराब तस्करोंं पर लगाम लगाने हेतू निकली आबकारी विभाग की टीम को भारी सफलता हाथ लगी है। आबकारी विभाग की टीम ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 45 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई प्रातः लगभग 3ः15 बजे की गई। टीम को पहले से सूचना थी कि बाहरी राज्य की शराब को अवैध रूप से उत्तराखंड में खपाने की कोशिश की जा रही है। इसी आधार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान एक कार कोे रोककर तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई। मामले में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि शराब को हरियाणा से लाकर उत्तराखंड मेें बेचे जाने की उनकी तैयारी थी। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। टीम का नेतृत्व क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक द्वारा किया गया, जबकि अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। विभाग ने बताया कि प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब न केवल राजस्व का नुकसान करती है, बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है। ऐसे में इस तरह की कार्रवाई बेहद जरूरी है।
April 5, 2026देहरादून। सरकार तभी लोकप्रिय होती है जब ब्यूरोक्रेट्स ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाते हैं। योजनाएं तभी सफल होती हैं जब प्रशासन खुद जनता के बीच जाकर सीधा संवाद बनाते हैं। राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी वही कर्तव्य और प्रशासनिक फर्ज निभाया जिससे लोगों के बीच उनकी छवि बेहद प्रभावशाली बनी है। यह इसलिए सम्भव हुआ क्योंकि उन्होंने अपनी ऊर्जावान और समर्पित प्रशासनिक टीम तैयार की और अपने काम से साबित किया है कि प्रशासन अगर ईमानदारी से काम करे तो जनता का भरोसा खुद बन जाता है।बात चाहे आपदा की रही हो या बेटियों की शिक्षा तथा भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा से जोड़ना हो और जनता दरबार के माध्यम से हर सोमवार को बुजुर्गों , महिलाओं और पीड़ितों को बिना समय गँवाए राहत देना, डीएम बंसल के सभी अफसरों ने बेहतरीन नतीजे दिए हैं जिनमें सीडीओ अभिनव शाह, एडीएम कृष्ण कुमार मिश्रा, एसडीएम अपूर्वा सिंह , एसडीएम कुमकुम जोशी , देहरादून एसडीएम सदर हरिगिरि , एसडीएम अपर्णा ढौंढियाल , सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह की भूमिका शानदार रही है।बीते दिनों गैस संकट के दौरान भी डीएम बंसल की कार्यश्ौली ने जनता को राहत दी तो वहीँ देहरादून में हाईटेक पार्किंग , महिलाओं के लिए वाहन, स्वयंसेवी संगठनों को योजनाओं का लाभ और कार्यालयों में वर्क कल्चर सुधारने में डीएम सविन बंसल का असर साफ दिखाई देता है। हांलाकि निजी स्वार्थ कहिये या पर्दे के पीछे की गोलबंदी सरकार पर दबाव डालकर ऐसे जनहित में काम करने वाले अधिकारी को किसी भी दबाव में हटाने की सोच कुछ सुनाई देती है तो ये बेहद अफसोस की बात है बीते कुछ ही महीनों में जिस तरह से डीएम बंसल ने गाँव गाँव , पहाड़ों , और दुरस्थ तहसीलों मे पहुंच कर जनता के सीधे सम्पर्क करते हुए ग्राउंड पर सरकार की योजनाओं को प्रभावी बनाया है वो आईएएस अफसरों के लिए एक नजीर से कम नहीं है।
April 5, 2026देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025—26 में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए अब तक के सभी राजस्व रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विभाग को 950 करोड़ रूपये के लक्ष्य के मुकाबले 1130 करोड़ रूपये का राजस्व ट्रेजरी में प्राप्त हुआ, जबकि जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से 80 करोड़ रूपये और एसएमईटी से 7 करोड़ सहित कुल 1217 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया। बता दे कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024—25 में 1041 करोड़ के मुकाबले इस वर्ष की यह उपलब्धि और भी बड़ी छलांग मानी जा रही है। एक दशक पहले 2012—13 में जहां यह आंकड़ा मात्र 110 करोड़ था, वहीं अब इसमें कई गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इस सफलता का श्रेय राज्य सरकार की सरल खनिज नीति, पारदर्शी पटृा आवंटन और तकनीकी नवाचारों को दिया जा रहा है। एमडीटीएसएस (माइनिंग डिजिटल ट्रांसफार्मेशन एंड सर्वीलेंस सिस्टम) और ई—रवन्ना जैसे सिस्टम लागू होने से अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। राज्य के चार मैदानी जिलों में 45 हाई—टेक ई—चेक गेट स्थापित किए गए हैं, जिनमें एएनपीआर कैमरा, आरएफआईडी और अन्य आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। ई—रवन्ना को सिक्योरिटी फीचर वाले विशेष कागज पर लागू करने से फर्जीवाड़ा लगभग समाप्त हो गया है, जिससे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इन नवाचारों और बेहतर प्रबंधन के लिए विभाग को 28 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड (गोल्ड) से सम्मानित किया गया है।इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा राज्य को माइनर मिनरल रिफॉर्म्स में दूसरा स्थान मिलने पर 100 करोड़ तथा स्टेट माइनिंग रेडीनेस इंडेक्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए 100 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई है। यह उपलब्धि राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और तकनीकी उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।
April 5, 2026टिहरी। टिहरी गढ़वाल में नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), श्वेता चौबे द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में आगमन पर सर्वप्रथम भद्रकाली मंदिर में विधि—विधान से पूजा—अर्चना की गई तत्पश्चात कार्यभार ग्रहण किया गया। श्वेता चौबे पुलिस कार्यालय नई टिहरी पहुंचीं, जहां उन्हें पुलिस बल द्वारा औपचारिक सलामी दी गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद की कानून—व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं जनसुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।अपने संबोधन में एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून—व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा जनता के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार रखें।इसके पश्चात श्वेता चौबे द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए गए। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनपद में चल रहे अभियान—विशेष रूप से नशा उन्मूलन, साइबर अपराध रोकथाम, महिला सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही, पुलिस—जन संवाद को मजबूत करने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए।
April 5, 2026चोरी के 3 वाहन किये बरामददेहरादून। आप्रेशन नाइट स्ट्राइक के तहत कार्यवाही के दौरान पुलिस को खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अर्तराज्यीय वाहन के दो सदस्यों सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से चोरी के तीन दुपहिया वाहन बरामद किये है।जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली ऋषिकेश तथा कोतवाली विकासनगर में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 आरोपियों सहित कुल 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन चोरी की घटना में शामिल एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 3 दो—पहिया वाहन बरामद हुए, जिनमें से एक वाहन उनके द्वारा हिमाचल प्रदेश से चोरी किया गया था। गिरफ्तार बदमाशों के नाम फरदीन पुत्र मौ. कासिम निवासी ग्राम जगतपुर थाना माजरा हिमाचल प्रदेश, अमन पुत्र मौ0 रफीक निवासी देवीनगर पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश बताये जा रहे है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
April 5, 2026बागेश्वर। राज्य में नशा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लाखो रूपये की स्मैक बरामद हुई है।जानकारी के अनुसार बीती रात नशा तस्करी की एक सूचना के बाद एसओजी टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एसओजी टीम द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जिसके पास से 4.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम हर्षित टम्टा उर्फ हरीश कुमार पुत्र इंदर राम टम्टा निवासी घटबगढ़ वार्ड कोतवाली बागेश्वर जनपद बागेश्वर बताया। एसओजी ने उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारााओंं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।