Home News Posts इंडोनेशिया में स्कूल की बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबे 65 छात्र !

इंडोनेशिया में स्कूल की बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबे 65 छात्र !

0
518


नई दिल्ली। इंडोनेशिया के सिदोअर्जो में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने से एक छात्र की मौत हो गई और कम से कम 65 छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजन परेशान हैं। स्कूल की इमारत जर्जर हालत में थी। घटना के 12 घंटे से भी अधिक समय बाद मंगलवार को भी छात्रों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। कंक्रीट के मलबे में फंसे छात्रों को ऑक्सीजन और पानी पहुंचाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है, वहीं दर्जनों घायल हुए हैं। करीब 65 छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है। यह हादसा पूर्वी जावा के सिदोअर्जो शहर में अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि सिदोअर्जो के ईस्ट जावा कस्बे में इस्लामिक स्कूल ‘अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ की इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद बचावकर्मी, पुलिस एवं सैन्यकर्मी पूरी रात राहत एवं बचावकार्य में जुटे रहे। स्कूल की इमारत जर्जर हालत में थी। घटना के 12 घंटे से भी अधिक समय बाद मंगलवार को भी छात्रों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना में एक छात्र की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए है। कम से कम 65 छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इन छात्रों की उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच है। घटना के 8 घंटे से अधिक समय बाद पुलिस, सैन्यकर्मी एवं बचावकर्मी 8 घायलों को बाहर निकालने में सफल रहे है। बिल्डिंग ढहने के बाद ही रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई थी। घटना के आठ घंटे से अधिक समय बाद पुलिस, सैन्यकर्मी एवं बचावकर्मी आठ घायलों को बाहर निकालने में सफल रहे। वहीं कई शव भी रेस्क्यू टीम ने देखे हैं। पीड़ित परिवार अस्पतालों और स्कूल की इमारत के पास जमा हैं। वह अपने बच्चों को सही सलामत बाहर निकाले जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here