Home News Posts छात्र संघ नामांकन फायरिंग प्रकरण का खुलासाः तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

छात्र संघ नामांकन फायरिंग प्रकरण का खुलासाः तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

0
350

उधमसिंहनगर। छात्र संघ नामांकन के दौरान हुई फायंरिग का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते 24 सितम्बर को रुद्रपुर डिग्री कॉलेज गेट पर छात्रसंघ अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग, गाली—गलौज और जान से मारने की धमकियाँ दी गईं। पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। मामले में थाना रूद्रपुर में सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गयी। आरोपियो की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने बीती शाम एक सूचना के आधार पर ब्लॉक रोड, रुद्रपुर तथा बंसल धर्मकांटा, किच्छा रोड से तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिन्होने उक्त घटना में शामिल होने का आरोप स्वीकारते हुए अपना नाम रखवीर सिंह पुत्र हरविन्दर सिंह
निवासी ग्राम ईश्नरपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली, दानिश पुत्र फजले नवी निवासी वार्ड नंबर 29, आदर्श कॉलोनी, थाना रुद्रपुर व गुरपेज सिंह पुत्र रिसपाल निवासी ग्राम नेताजी नगर, विजय नगर, दिनेशपुर बताया। मामले में जस्सी कचूरा, मनप्रीत उर्फ गोपी, अभय सक्सैना, चेतन मागढ़, सत्यम, गगन रतनपुरिया, विक्रम जानी भाटिया, प्रिंस शर्मा, हेमंत मिश्रा, चंदन यादव, रवि रावत, आकाश यादव, आशीष यादव समेत अन्य कई व्यक्तियों और अज्ञात को नामजद किया गया है। जिसकी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here