Home News Posts उत्तराखंड पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

0
313

उधमसिंहनगर। पाइप फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से करोड़ों के नुकसान होने की आश्ंाका जताई जा रही है।
मामला भूरारानी क्षेत्र स्थित निर्मल पाइप फैक्ट्री का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह यहंा अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा—तफरी मच गई। देखते—देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री परिसर में रखे प्लास्टिक पाइप, टैंक व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6 बजे अचानक फैक्ट्री में आग भड़क उठी। चूँकि फैक्ट्री में प्लास्टिक से संबंधित सामान तैयार होता है, इसलिए आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here