Home News Posts उत्तराखंड एसटीएफ ने 46 लाख की हीरोइन के साथ किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने 46 लाख की हीरोइन के साथ किया गिरफ्तार

0
264

देहरादून। एसटीएफ ने 46 लाख रूपये की हीरोइन के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एसटीएफ ( एंटी नार्काेटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त  आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह व सीओ आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में गत शाम को उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस टीम को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए लालपुर से एक हीरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 152.39 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोख सिंह पुत्र संता सिंह निवासी लालपुर, गुरूद्वारे के पास बताया। उसने बताया कि वे यह हीरोइन बरेली से लाकर उधम सिंह नगर में ऊंचे ऊंचे दामों में बेचता है। एसटीएफ टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। एसटीएफ ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में उसको जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here