Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेस में कूड़ा करकट कौन?

कांग्रेस में कूड़ा करकट कौन?

0
208
  • हरीश रावत के बयान पर बड़ा बवाल
  • अपनी पार्टी का कूड़ा करकट खुद साफ करेंः भटृ
  • उपाध्याय ने बताया बयान को अशोभनीय

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव में अभी भले ही लंबा समय हो लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच सेंधमारी के प्रयास अभी से तेज हो गए हैं। कांग्रेस के कुछ नेताओं के भाजपा के संपर्क में होने की खबरों पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने एक बयान से जहां भाजपा को भड़का दिया है वहीं उनकी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी है।
हरीश रावत का कहना है कि अब समय बदल रहा है 2027 में कांग्रेस बंपर जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की इस आंधी में अगर कुछ कूड़ा करकट उड़कर भाजपा में चला भी जाता है तो जाने दीजिए इससे कांग्रेस को कोई असर नहीं पड़ेगा। हरीश रावत के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने कहा है कि हरीश रावत अगर यह मानते हैं कि कांग्रेस के नेता कूड़ा करकट है तो उन्हें अपने घर की सफाई खुद करनी चाहिए। भाजपा में कांग्रेस छोड़कर जो भी नेता आए हैं उनमें कोई भी कूड़ा करकट नहीं है सभी की अपनी एक मजबूत राजनीतिक जमीन है। कूड़ा करकट तो सिर्फ कांग्रेस के पास है।
हरीश रावत के इस बयान पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने भी गंभीर आपत्ति जताई है उनका कहना है कि किसी भी नेता को दूसरे नेताओं के खिलाफ इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उधर हरीश रावत के इस बयान को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने गंभीर आपत्ति की है। उनका कहना है कि कांग्रेस के किसी भी नेता या कार्यकर्ता को कूड़ा करकट कहा जाना या समझा जाना उनका अपमान करना है। हरीश रावत हो या अन्य कोई भी नेता हो अगर कार्यकर्ताओं को इस तरह की बात कहता है तो इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। कुछ नेताओं का तो यहां तक कहना है कि हरीश रावत जब खुद ही कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं फिर पार्टी का भला कैसे हो सकता है।
भले ही कांग्रेसी नेताओं को इस बात की उम्मीद हो कि भाजपा आपदा प्रबंधन और कानून व्यवस्था तथा माफिया राज के कारण फेल हो चुकी हो लेकिन भाजपा का इंटरनल सर्वे अभी भी भाजपा को 40 के आसपास सीटे ले जाता दिखा रहा है ऐसे में अगर कांग्रेस में टूट—फूट होती है तो उसकी राह और भी आसान हो जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here