Home News Posts उत्तराखंड एक ही दुकान में तीन दिन में दो बार हुई चोरी

एक ही दुकान में तीन दिन में दो बार हुई चोरी

0
368


देहरादून। राजधानी देहरादून में चोरों के हौंसले कितने बुलंद हो चुके है इसकी बानगी राजपुर क्षेत्र में सामने आयी हैै। यहंा चोरों ने तीन दिन में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है चोरों ने जहंा चोरी की वारदात को अंजाम दिया वहंा से कुछ ेकदमों की दूरी पर एसपी देहात का घर है लेकिन चोरों को उनका भी खौफ नहीं है। हालांकि मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्रांर्तगत गुजराड़ा मान सिंह में बीते तीन दिनों के भीतर एक ही दुकान में चोरों ने दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने दुकान में ताले काटकर नगदी, सिगरेट के पैकेट सहित अन्य सामान पर हाथ साफ किया और फरार हो गए। हैरत की बात यह है कि चोरी की घटना स्थल से महज एक दुकान की दूरी पर एसपी देहात का सरकारी निवास है। जहां हर शाम पुलिस वाहन की आवाजाही और सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति बनी रहती है। बावजूद इसके तीन दिन में दो बार चोरी हो जाना पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करता है। पीड़ित दुकानदार द्वारा घटना की सूचना तत्काल आईटी पार्क पुलिस चौकी को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here