Home News Posts उत्तराखंड नशे का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त : लाखों की हेरोइन व चरस सहित...

नशे का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त : लाखों की हेरोइन व चरस सहित दो गिरफ्तार

0
422

देहरादून/चम्पावत। चम्पावत और देहरादून में एएनटीएफ टीमों की स्थानीय पुलिस के साथ रातभर चली चैकिंग में देहरादून से 278 ग्राम हेरोइन तथा चम्पावत से 1.208 किलोग्राम चरस सहित दो लोगाें को गिरफ्तार कर लिया गया है। देहरादून से गिरफ्तार आरोपी के तार बरेली से जुड़ रहे है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा बताया गया कि पहले मामले में थाना नेहरू कालोनी क्षेत्र में जोगीवाला बैरियर पर थाना नेहरूकालोनी पुलिस के साथ संयुक्त चैकिंग में एएनटीएफ टीम द्वारा एक आरोपी आसिफ कुरैशी कुरैशी पुत्र रईस कुरैशी निवासी मोहल्ला कस्सावान थाना फरीदपुर जिला बरेली को गिरप्तार कर उसके कब्जे से 278 ग्राम हेरोइन को बरामद किया गया है, जो कि बरेली के ड्रग्स डीलर से खरीदकर देहरादून बेचने ला रहा था, अब इस मामले में थाना नेहरू कालोनी पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यावाही पर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार रूपये ईनाम की घोषणा की गयी है।
दूसरे मामले की जानकारी देते हुये एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया कि कुंमायूं क्षेत्र में कार्यरत एएनटीएफ टीम द्वारा द्वारा थाना टनकपुर क्षेत्र में थाना टनकपुर पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए ककराली गेट टनकपुर से एक चरस तस्कर दीपक कुमार पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी वार्ड नंबर 03, नवाब गंज, जिला बरेली को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 किलो 208 ग्राम चरस बरामद हुइ र्है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे यह चरस खेतीखान के दादू नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया है। जिसे वो मैदानी जनपदों में विक्रय करता है। पकडे गये दोनो तस्करों के तार सीधा बरेली उत्तर प्रदेश के बड़े तस्करों से जुड़े होने की जानकारी मिली है, जिन पर भी एसटीएफ द्वारा अब आगे की कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here