Home News Posts उत्तराखंड इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में लगी आग, करोड़ों का सामान स्वाह

इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में लगी आग, करोड़ों का सामान स्वाह

0
380

नैनीताल। इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में बीती देर रात भीषण आग लगने से अफरा तफरी फैल गयी। आग इतनी भयावह थी कि पूरे शोरूम में रखा माल जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 150 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटी और 40 लाख से अधिक की बैटरियां स्वाहा हो गईं।
मामला बिंदुखत्ता क्षेत्र के गौला रोड स्थित प्रेम ट्रेडर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम का है। जानकारी के अनुसार रात करीब ढाई बजे शोरूम से तेज धमाके जैसी आवाजें आने लगीं। दरअसल, आग लगने के बाद बैटरियां फट रही थीं। आसपास के लोगों ने तुरंत दुकान स्वामी प्रेमनाथ पंडित को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को बुलाया। सूचना मिलते ही हल्द्वानी से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन शोरूम पूरी तरह से खाक हो गया। पुलिस और फायर टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here