Home News Posts उत्तराखंड भीमगोडा काली मंदिर के ऊपर गिरा मलबा, रेलवे ट्रैक बाधित

भीमगोडा काली मंदिर के ऊपर गिरा मलबा, रेलवे ट्रैक बाधित

0
308

हरिद्वार। उत्तराखण्ड में आपदा का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह एक बार फिर भीमगोडा काली मंदिर के पास बोल्डर गिरने की घटना सामने आई है। मन्दिर को सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल बंद कर दिया गया है। लेकिर भारी मात्रा में मलबा आने से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। जिस कारण कई ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े छह बजे मंदिर के ठीक ऊपर से पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा, जिसके कारण मंदिर को फिलहाल सुरक्षा के चलते बंद कर दिया गया है। वहीं पहाड़ से गिरे भारी मलबे के गिरने से भीमगोड़ा रेलवे ट्रैक पूरी तरह से जाम हो गया है। जिसके चलते रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा और कुछ को मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। रेलवे विभाग की तकनीकी टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विगत दिनों भी इसी स्थान पर पहाड़ का एक हिस्सा लोहे के जाल पर गिरा था। उस समय जाल ने मलबे को रोक लिया था और जाल क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन लगातार हो रही बारिश और ढलान की कमजोर स्थिति के कारण यह हिस्सा दोबारा खिसक गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक को साफ करने में कुछ घंटे लग सकते हैं। तब तक प्रभावित ट्रेनों को रोका गया है और यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here