- गोली चलने की झूठी सूचना पर महिला के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही
देहरादून। सावजनिक स्थान पर सरेआम उत्पात मचाने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं विवाद के दौरान गोली चलने की झूठी सूचना देने पर महिला के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात पिंकी नाम की महिला द्वारा कंट्रोल रूम में सूचना दी गयी कि ओगल भटृा में दो पक्षो के विवाद में गोली चलाई गयी जिसमें उनका पुत्र घायल हो गया है। सूचना को गम्भीरता से लेेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर सूचना देने वाली महिला से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि पूर्व में दो पक्षो के मध्य किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था, जिस पर आज दोनो पक्षों द्वारा बैठकर बात करते हुए विवाद के समाधान करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान एक पक्ष के व्यक्ति द्वारा उत्तेजित होते हुए दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी गई, जिससे विवाद और अधिक बढ गया तथा दोनो ही पक्ष आपस में मार—पीट पर उतारू हो गए। मौके पर पुलिस द्वारा दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु दोनो ही पक्ष और अधिक आक्रमक होकर मारपीट पर उतारू हो गये, जिस पर पुलिस ने दोनो ही पक्षों के 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही आस—पास के लोगों से पूछताछ में विवाद के दौरान गोली चलने जैसी किसी भी घटना का होना प्रकाश में नहीं आया, जिस पर पुलिस को झूठी सूचना देने वाली महिला पिंकी के खिलाफ धारा— 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान किया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम करण पुत्र देवीदास, सन्दीप पुत्र देवीदास, रिंकु पुत्र छोटे लाल, जयप्रकाश पुत्र सन्नु, पवन पुत्र राजेश, अमन पुत्र राजेश व शिवा पुत्र बबलु निवासी ओगलभट्टा क्लेमनटाउन बताये जा रहे है।




