Home News Posts उत्तराखंड शिक्षक ने दो सभासदों को चाकुओं से गोदा

शिक्षक ने दो सभासदों को चाकुओं से गोदा

0
791

रूद्रप्रयाग। मामूली विवाद के उग्र रूप ले लेने पर शिक्षक ने दो सभासदो को चाकुओं से गोद डाला जो गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनकी हालत नाजुक देख उन्हे आगे रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार एक स्थानीय स्कूल में कार्यरत शिक्षक और दो सभासदों विक्की आनंद सजवाण और हिमांशु भटृ की आपसी झड़प के दौरान शिक्षक ने धारदार हथियार से सभासदों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हे आगे रैफर कर दिया गया है। मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी ने थाना अगस्त्यमुनि में तहरीर देते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। दी गयी तहरीर के अनुसार एक सितंबर 2025 की रात 10 बजे सभासद विक्की आनंद सजवाण और हिमांशु भटृ अगस्त्यमुनि में एक होटल में खाना खा रहे थे। इसी दौरान, स्थानीय स्कूल में कार्यरत दो शिक्षक शराब के नशे में वहां पहुंचे। जिनका होटल मालिक के साथ झगड़ा होने लगा। झगड़ा बढ़ता देख दोनों सभासद बीच बचाव करने के लिए आए जिस पर शिक्षक सभासदों से भी झगड़ा करने लगा। बताया जा रहा है कि अचानक से शिक्षक विनोद कुमार ने दोनों सभासदों पर चाकू से वार कर दिया, दोनों सभासदों को खून से लतपत हालत में अस्पताल लाया गया, अधिक खून बहने और गुप्तांग की चोट को देखते हुए अस्पताल द्वारा आगे रेफर किया गया। दोनों सभासदों को रुद्रप्रयाग के बोहरा अस्पताल में भर्ती किया गया है। थानाध्यक्ष महेश रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। जहां उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया. जहां से उन्हें आगे रेफर किया गया है। वहीं मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here