Home News Posts उत्तराखंड चार किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

चार किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

0
376

देहरादून। पुलिस ने नौ लाख रूपये की (चार किलो) चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है तथा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलकर उन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर को गोपनीय माध्यमो से पहाड़ी जनपदों से मादक पदार्थाे की बड़ी खेप के देहरादून लाये जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसएसपी के निर्देशों पर तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग अलग टीमो का गठन किया गया। पुलिस टीमो द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की गई। अभियान के दौरान आज पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आईटी पार्क क्षेत्र में एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर चैक किया तो वाहन सवार 02 लोगों को श्ौलेश कुमार यादव पुत्र सूर्यभान यादव निवासी जैन प्लॉट अधोईवाला थाना रायपुर तथा दीपक बहादुर एड़ी पुत्र लच्छी बहादुर ऐड़ी निवासी ग्राम सोते थाना चौनपुर जिला बझांग अंचल सेति नेपाल हाल निवासी जैन प्लॉट थाना रायपुर से भारी मात्रा में 04 किलो 215 ग्राम चरस तथा नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पुलिस द्वारा दोनों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनके विरूद्ध थाना रायपुर में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि उक्त चरस वो रूद्रप्रयाग के एक स्थानीय नशेडी से सस्ते दामों में खरीदकर लाये थे, जिसे वो देहरादून में नशा करने वाले स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर भारी मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गिरफ्तार श्ौलेष कुमार यादव पूर्व में भी 02 बार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। उनके द्वारा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को पुलिस द्वारा सीज किया गया। पुलिस ने उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here