Home News Posts स्कूटी रपटने से बीडीसी सदस्य के पति की मौत

स्कूटी रपटने से बीडीसी सदस्य के पति की मौत

0
411

नैनीताल। सड़क हादसे में स्कूटी रपटने से हाल में ही जीती बीडीसी सदस्य के पति गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी है।
जानकारी के अनुसार गौलापार के दौलतपुर निवासी मृतक 57 वर्षीय दीवान सिंह की पत्नी गंगा बिष्ट हाल में हुए पंचायत चुनाव में बड़े अंतर से बीडीसी मेंबर का चुनाव जीती थी। पति दीवान सिंह चुनाव में दिए सहयोग के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त कर रहा था। परिवार वालों के अनुसार बीते दिन दीवान सिंह अपनी ई—स्कूटी से अपने पंचायत क्षेत्र में घूम रहा था। बताया जा रहा है कि बीती सायं जैसे ही वे लोगों से मुलाकात करने के बाद सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था। इस बीच किसी बच्चे को बचाने के चक्कर में स्कूटी रपट गई और जिससे दीवान सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आ गई। इसके बाद गंभीर हालत में दीवान सिंह को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here