Home News Posts उत्तराखंड पहले चरण में वोटो की बरसात

पहले चरण में वोटो की बरसात

0
856
  • दोपहर तक सिर्फ 27 फीसदी और शाम तक 68 प्रतिशत
  • चमत्कारिक रूप से बढ़ा वोट प्रतिशत, सभी हैरान

देहरादून। मानसून काल और मौसम की विसंगतियों की आशंकाओं के बीच राज्य में कल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण पूरा हो गया। 49 विकास खण्डो में 6049 पदों के लिए संपन्न हुए पहले चरण के मतदान वाले दिन कहां बादल फटे और कहां बारिश से मार्ग अवरुद्ध हुए ,अब यह बात कोई मायने नहीं रखती है। क्योंकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुका है तथा पोलिंग पार्टियों की वापसी का क्रम जारी है और मत पेटियोंं को स्ट्रांग रूम में जमा कराया जा रहा है जो आज शाम तक पूरा हो जाएगा।
बीते कल हुए इस पहले चरण के मतदान में प्रारंभिक दौर में मतदान की रफ्तार इतनी धीमी रही कि 12 बजे तक सिर्फ 27 फीसदी मतदान हुआ, वहीं 2 बजे तक यह 40 के आसपास तक बताया गया, लेकिन अंतिम 3 घंटों में जबरदस्त वोटो का प्रतिशत 68 फीसदी तक पहुंच गया जो हैरान करने वाला रहा। अच्छी बात यह है कि मतदान का प्रतिशत आशा से भी अधिक रहा जबकि एक वक्त मतदान प्रतिशत 50 तक पहुंचना भी मुश्किल दिख रहा था।
उत्तरकाशी जहां बारिश का सबसे अधिक असर दिख रहा था वहां मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक 82 फीसदी रहा जबकि उधम सिंह नगर 81 फीसदी तथा दून 78 फीसदी के साथ बेहतर मत प्रतिशत देने वाले रहे। चमोली जहां 2 बजे तक 10 फीसदी मतदान था वहां भी लगभग 50 फीसदी मतदान हो गया। अब 28 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान होना है तथा 31 को मतगणना होगी। प्रशासन व चुनाव आयोग को उम्मीद है कि दूसरा चरण भी वैसा ही बेहतर रहेगा।
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रवासी प्रदेश वासियों की कारों की एक कतार की फोटो साझा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है कि काश यह प्रवासियों के वाहन पहाड़ी उत्पादों से भरकर रोज यहां से जा रहे होते। राज्य के पलायन का दर्द उनकी अभिव्यक्ति में साफ झलकता है कि लोग पहाड़ पर अब सिर्फ वोट करने के लिए आते हैं। रहने या बसने के लिए नहीं न कुछ करने के लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here