Home उत्तराखंड Chamoli गधेरे में डूबने से दो बच्चों की मौत, तीन को बचाया

गधेरे में डूबने से दो बच्चों की मौत, तीन को बचाया

0
520

चमोली। गौचर इलाके में पनाई के पास लोडिया गधेरे में पांच बच्चे डूब गए, जिसमें से तीन को तो बचा लिया गया, जबकि दो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक को बचाने के चक्कर में चार बच्चे गधेरे में कूदे थे, जिसमें से दो भंवर में फंस गए और उनकी डूबकर मौत हो गई।
बताया जा रहा कि पांचों बच्चे घर से ट्यूशन के लिए निकले थे। तभी बीच रास्ते में पांचों नहाने लगे। इस दौरान एक बच्चा डूबने लगा तो चार उसे बचाने के लिए गधेरे में कूद गए, लेकिन उसमें से भी दो पानी के भंवर में फंस गए। जैसे—तैसे तीन बच्चों की जान तो बच गई, लेकिन दो की डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू व सर्च ऑपरेशन चला गधेरे में डूबे दोनों बच्चों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चों के नाम गौरव गोसाई निवासी नारायणबगड़ के डूंगरी गांव और दिव्यांशु बिष्ट निवासी गौचर श्रीकोर्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here