Home News Posts उत्तराखंड मैड ने अपनी 14वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य ‘मैडथॉन’ दौड़

मैड ने अपनी 14वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य ‘मैडथॉन’ दौड़

0
1041





मेयर सौरव थपलियाल ने दिखाई हरी झंडी


देहरादून। देहरादून के शिक्षित छात्रों के समाजसेवी संगठन, ‘मेकिंग अ डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस’ (MAD) ने अपनी स्थापना के 14 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज एक भव्य ‘मैडथॉन’ दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य देहरादून की सिकुड़ती और सिमटती जल धाराओं के पुनर्जीवन हेतु एक विशाल जन अभियान का सूत्रपात करना और सरकार से इस विषय पर उचित नीति-नियोजन करने का आह्वान करना था।
इस दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए लगभग 5000 युवा देहरादून के परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। प्रातःकाल 5:30 बजे से 6:30 बजे के बीच ही परेड ग्राउंड प्रतिभागियों के जोश से भर गया। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस भी परेड ग्राउंड पहुंची। आयोजकों ने पहले से ही दौड़ के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर ली थी।
दौड़ में बच्चों के अलावा कई वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस ‘मैडथॉन’ का मुख्य आकर्षण यह था कि यह पूरी तरह से प्लास्टिक-मुक्त मैराथन थी। प्रचार-प्रसार हेतु जो बैनर छपवाए गए थे, वे MAD के स्वयंसेवकों द्वारा खुद कपड़े के ऊपर तैयार किए गए थे। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों के लिए सैंडविच और रिफ्रेशमेंट इत्यादि की व्यवस्था भी MAD के स्वयंसेवकों ने खुद रात को अपने ही सदस्यों के घरों में तैयार करके की, ताकि किसी भी प्रकार की प्लास्टिक पैकेजिंग या प्लास्टिक रैपर का उपयोग न हो।
दौड़ के आयोजन के लिए परेड ग्राउंड को इस तरीके से सजाया गया था, जिसमें देहरादून की नदियों, मुख्य रूप से रिस्पना और बिंदाल की पूरी कहानी – उनके मुख्य उद्गम से लेकर गंगा में उनके विलय तक – की व्याख्या की जा सके।
जहां एक ओर हजारों प्रतिभागियों ने MAD की मैराथन में भाग लिया, वहीं दूसरी ओर कई वरिष्ठ नागरिक और बुद्धिजीवी भी MAD की मैराथन से अपनी सहानुभूति व्यक्त करने और संस्था के 14 वर्ष पूर्ण होने पर अपनी बधाई देने पहुंचे। इनमें प्रमुख रूप से समाजसेवी और चिपको आंदोलनकारी पी.सी. तिवारी,समाजसेवी अभिनव थापर, संयुक्त नागरिक संगठन के चंद्रगुप्त विक्रम,मेजर एमएस रावत,अवधेश शर्मा,सुशील त्यागी,निखिल शर्मा, प्रमेंद्र बर्थवाल,नवीन कुमार सदाना,उमेश्वर सिंह रावत,परमजीत कक्कड़,पार्थ त्यागी रवि चोपड़ा शामिल थे।
मैराथन दौड़ में पुरुषों में सबल कंडारी, कलम सिंह बिष्ट, लक्ष्मण लामा और नितिन भंडारी विजेता रहे। महिलाओं में मीणा कंधारी, कांति जी और अलका जी ने जीत हासिल की। सभी लोगों को प्रतिभाग के लिए उत्साहित करने हेतु विशेष रूप से अन्य आयु सीमा भी रखी गई थी।
इतने बड़े आयोजन का पूरा खर्च MAD के स्वयंसेवकों ने खुद ही वहन किया है। मुख्य रूप से टॉन्सब्रिज स्कूल, एलोरस मेल्टिंग मोमेंट्स, सुविधा सुपरमार्केट और दिल से चॉकलेट्स ने संस्था को सहयोग दिया। प्रेषक सुशील त्यागी देहरादून

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here