Home News Posts उत्तराखंड कोरोना संक्रमण में तेजी

कोरोना संक्रमण में तेजी

0
589
  • देश में 3000 के करीब सक्रिय केस
  • अब तक 22 की मौत, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    देहरादून। देश में बढ़ते कोरोना केस अब लोगों को डराने लगे हैं बीते कुछ ही दिनों में केसो व मृतकों की संख्या 5 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई। देश में अब कोरोना का संक्रमण 15 से भी अधिक राज्यों तक पहुंच चुका है तथा अब देश भर में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3 हजार के आस—पास है तथा 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
    अगर पिछले 48 घंटो की बात करें तो इसमें सात लोगों की मौत हुई है 1 हजार से अधिक नए मामले प्रकाश में आये जिसे लेकर चिंता बढ़ाना स्वाभाविक है। उत्तराखंड में इन दिनों चार धाम यात्रा का सीजन अपने चरम पर है तथा हजारों की संख्या में हर रोज श्रद्धालु चारों धामों में पहुंच रहे हैं जांच की कोई व्यवस्था नहीं है इसलिए भी इसके खतरे को समझा जा सकता है।
    स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों को अपने ऑक्सीजन प्लांट को चालू रखने तथा दुरुस्त रखने के साथ—साथ कोरोना किट की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। देश में इस समय सबसे अधिक केस केरल में है जिनकी संख्या 1200 की आसपास है। वही महाराष्ट्र में कोरोना के केसों की संख्या 500 के आसपास पहुंच गई है। वही दिल्ली, नोएडा और कर्नाटक तथा तमिलनाडु में भी लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह मास्क का इस्तेमाल करेे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here