Home News Posts उत्तराखंड युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
408

नैनीताल। पत्थर से कुचल कर देर रात एक युवक की हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गौजाजाली निवासी एक युवक ने किसी विवाद के चलते एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात के समय की है, जब आरोपी अनिल ने राजपुरा निवासी तरुण रावत पर अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक हत्या के आरोप में आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी अंदरूनी रंजिश या विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग भयभीत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here