Home News Posts उत्तराखंड अंकिता भंडारी हत्याकांडः तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास

अंकिता भंडारी हत्याकांडः तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास

0
411

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्यकांड में आज न्यायालय द्वारा तीनों दोषसिद्ध आरोपियों को आजीवन कारावास व 50 हजार रूपये जुंर्माने की सजा सुनायी गयी है।
विदित हो कि 18 सितम्बर 2022 की रात को पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी जो कि ऋषिकेश स्थित वनंत्रा रिजार्ट में कार्यरत थी अचानक लापता हुई थी। जिसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए उसके पिता को लगातार चक्कर काटने पड़े लेकिन राजस्व पुलिस उन्हे लगातार टालती रही। मामला जब सुर्खियों में आया तो पुलिस द्वारा जांच की गयी और वनंत्रा रिजार्ट के मालिक पुलकित आर्य, व उसके साथियों सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने अंकिता का चीला नहर से बरामद कर लिया था। मामले में लगातार सुनवाई के बाद आज न्यायालय द्वारा पुलकित आर्य, व उसके अन्य साथियों सौरभ भास्कर, अंकित गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here