Home News Posts उत्तराखंड पति ने की पत्नी की हत्या

पति ने की पत्नी की हत्या

0
771

नैनीताल। अवैध सम्बन्धों के शक में आकर एक पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति राजमिस्त्री है घूमने के बहाने अपनी पत्नी के साथ जंगल गया था। पुलिस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चारुबेटा नईबस्ती निवासी अनीता देवी (36 वर्ष) पत्नी सुरेश सिंह अपने तीन बच्चों रिया आयुष व नव्या के साथ कच्चे मकान रहती थी जबकि उसका पति अल्मोड़ा में राजमिस्त्री का काम करता है। पति ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी और से बात करती थी जबकि वह स्वयं किसी अन्य महिला के संपर्क में था। अनीता पति सुरेश से दूसरी महिला को छोड़ने के लिए कह रही थी। इससे उनके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ गया था। बताया कि वह 23 मई को अल्मोड़ा से खटीमा आ गया था। रात में वह चोरी—छिपे पीछे के रास्ते अपने घर पहुंचा और पत्नी को घुमाने के बहाने घर से बाहर ले गया। जहां उसने अनीता का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को डीजल डालकर जला दिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर डीजल की खाली बोतल व पत्नी को जलाते समय पहने कपड़े भी बरामद किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here