Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, एसएसपी ने पुलिस टीम को दिया ईनाम

नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, एसएसपी ने पुलिस टीम को दिया ईनाम

0
458

ऊधमसिंह नगर। पुलिस ने एक माह पूर्व अपहृत नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को ईनाम की घोषणा की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल 2025 को बरवाला थाना केलाखेड़ा (वर्तमान में गणेशपुरए थाना केलाखेड़ा) निवासी व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस गंभीर प्रकृति की शिकायत के आधार पर थाना केलाखेड़ा में एफआईआर दर्ज की गयी। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। उन्होंने चार विशेष टीमों का गठन किया और उनकी सहायता के लिए सर्विलांसए एसओजी (विशेष अभियान समूह) और साइबर टीमों को भी शामिल किया। गठित टीमों ने अपनी प्रारंभिक जांच में लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जो अपहृता के संभावित रास्ते में लगे थे। इसके अतिरिक्त संदिग्धों अपहृता और उनके परिजनों से संबंधित लगभग 75 मोबाइल नंबरों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) का गहन विश्लेषण किया गया। संदिग्ध नंबरों से जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ भी की गईए जिसने जांच को सही दिशा में आगे बढ़ाया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि नाबालिग अपहृता को दानिश अली पुत्र सफीक निवासी रामनगर थाना केलाखेड़ा भगाकर ले गया था। यह प्रकरण अत्यधिक संवेदनशील हो गया था। अपहृता की शीघ्र बरामदगी न होने पर विभिन्न संगठनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना प्रदर्शन भी किए। पुलिस ने इस जटिल मामले को सुलझाने के लिए तकनीकी संसाधनों का भरपूर उपयोग किया। अभियुक्त दानिश और अपहृता के स्नैपचैट, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, मेल आईडी और आधार कार्ड नंबरों की साइबर सेल के माध्यम से गहन जांच की गई। इस तकनीकी पड़ताल से आरोपी के छिपने के संभावित ठिकानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इस जानकारी के आधार पर पूर्व से गठित पुलिस टीमों ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देना शुरू किया। आखिरकार पुलिस की अथक मेहनत और सूझबूझ रंग लाई। 26 मई 2025 को पुलिस टीम ने दानिश को नाबालिग अपहृता के साथ बरामद किया गया। दानिश (उम्र 21 वर्ष) पुत्र शफीक निवासी रामनगर थाना केलाखेड़ाए जिला उधमसिंहनगर को तत्काल पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद की गई नाबालिग अपहृता की उम्र 14 वर्ष है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने थानाध्यक्ष केलाखेड़ा और उनकी टीम को उनके कुशल कार्य के लिए 10 हजार रुपए नगद इनाम प्रदान किया। साथ ही साइबर टीम को 5 हज़ार रुपए नगद इनाम प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here