Home News Posts उत्तराखंड हत्यारा भतीजा गिरफ्तार

हत्यारा भतीजा गिरफ्तार

0
350
  • ताई की हत्या की व ताऊ को किया गम्भीर रूप से घायल
    पौड़ी। जमीनी विवाद के चलते ताई की हत्या व ताऊ को गम्भीर रूप से घायल करने के आरोपी को पुलिस ने मात्र कुछ घंटो में ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
    जानकारी के अनुसार बीते रोज अनिल मेहरा द्वारा थाना कोटद्वार पर तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी माता नंदी देवी व पिता कृपाल सिंह मेहरा ग्राम दिलीपपुर, कोटद्वार में अपने पुश्तैनी मकान में निवासरत हैं मेरे पिताजी का अपने भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है इसी विवाद के कारण 19 मई की रात को मेरे चाचा के लड़के राहुल मेहरा द्वारा मेरे माता—पिता के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट करते हुए हमला कर दिया जिससे मेरी माता की मृत्यु हो गई तथा पिता कृपाल सिंह मेहरा को गंभीर हालत में बेस अस्पताल कोटद्वार से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी राहुल मेहरा की तलाश शरू कर दी गयी। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी राहुल मेहरा को बीती रात अम्बेडकर मूर्ति से आगे सिग्गड़ी पुल के पास मंदिर के कोने से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप व खूनआलूदा कपड़ा बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई एवं आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here