Home News Posts उत्तराखंड मौसम से सतर्क रहे यात्री

मौसम से सतर्क रहे यात्री

0
1962

  • गंगोत्री,यमुनोत्री क्षेत्र में बारिश का रेड अलर्ट
  • राज्य के 11 जिलों में दो दिन आंधी ओलावृष्टि व बारिश

देहरादून। चार धाम यात्रा को शुरू हुए अभी 4 दिन भी नहीं हुए हैं कि बीते कल शाम से अचानक मौसम के करवट बदलने से चार धाम यात्रा पर आए लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है। मौसम विभाग द्वारा राज्य के 11 जिलों में आज, कल और परसों के लिए आंधी—तूफान ओलावृष्टि और कहीं—कहीं भारी से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। खास तौर से उत्तरकाशी क्षेत्र में आज और कल के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर व हरिद्वार को छोड़कर राज्य के अन्य सभी जिलों में आने वाले तीन दिन आज, कल व परसों आंधी—तूफान, ओलावृष्टि तथा बारिश के साथ—साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। खास तौर पर गंगोत्री—यमुनोत्री धाम जाने वालों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। क्योंकि उत्तरकाशी में आज और कल भारी से भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं इसके साथ ही देहरादून में भी भारी बारिश हो सकती है। बीते कल शाम दून के मालदेवता व मसूरी केंपटी फॉल क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सौंग नदी में तूफान व केंपटी फॉल में झरना ऊफान पर है।
राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत तथा बागेश्वर के साथ टिहरी और पौड़ी में भी कहीं हल्की तो कहीं भारी और अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शासन द्वारा सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा आपदा प्रबंधन की टीमों को भी हर समय तैयार रहने को कहा गया है। लोगों से अपील की गई है कि वह इस दौरान नदी—नालों के किनारो से दूर रहे। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक दौर में यात्रियों की भारी भीड़ धामों में उमड़ रही है केदारनाथ धाम में तीन दिन में 80 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here