Home News Posts उत्तराखंड बस पलटी, बच्चे सहित दो की मौत

बस पलटी, बच्चे सहित दो की मौत

0
486

  • 14 यात्री घायल, घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एसएसपी

देहरादून। सड़क दुर्घटना में आज दोपहर एक बस के सड़क पर पलट जाने से जहंा एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गयी वहीं 14 यात्री गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक व घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मामला सहसपुर के सिघंनीवाला क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 112 के माध्यम से थाना सहसपुर पुलिस को सूचना मिली कि सिघंनीवाल क्षेत्र में एक बस सड़क में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। मौके पर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु ग्राफिक ऐरा अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा बस सवार 1 व्यक्ति तथा एक बच्चे को मृत घोषित किया गया। दुर्घटना मे 14 लोग घायल हुए है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी, जो सिहनीवाला के पास सामने से आ रहे एक लोडर वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के सूचना एसएसपी देहरादून तत्काल घटनास्थल को रवाना हुए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here