Home News Posts उत्तराखंड खनन ने एक और को पहुंचाया यमलोक

खनन ने एक और को पहुंचाया यमलोक

0
341

हरिद्वार। खनन सामग्री से भरे एक और डम्पर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में लेकर यमलोेक पहुंचा दिया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिजनो के साथ हंगामा करते हुए डम्पर पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ डाले वही सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।
विदित हो कि बीती 24 मार्च को राजधानी देहरादून क्षेत्रांर्तगत लच्छी वाला टोल प्लाजा पर खनन से भरे एक डम्पर की चपेट में आकर कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी थी। इससे पूर्व भी इन खनन के ट्रको की चपेट में आकर कई लोेग काल के गाल में समा चुके है।
खनन सामग्री से भरे डम्पर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत का ताजा मामला धर्मनगरी हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दादूवास रोड का है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानुवास में दादूवास रोड में एक डंपर खनन सामग्री भरकर आ रहा था तभी उस डंपर ने बाइक सवार 35 वर्षीय परीक्षित पुत्र महिपाल निवासी मानुवास को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और डंपर में तोड़फोड़ का प्रयास किया और पथराव करते हुए उसके शीशे फोड़ दिए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला शांत कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here