Home News Posts उत्तराखंड भारत—नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चलाया गया चैकिंग अभियान

भारत—नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चलाया गया चैकिंग अभियान

0
257

पिथौरागढ़। पुलिस व एसएसबी द्वारा भारत—नेपाल अंर्तराष्ट्रीय सीमा पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम द्वारा झूला पुल पर विशेष चेकिंग की गई, जहां आने—जाने वालों की सावधानीपूर्वक जांच की गई। इस दौरान सभी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई और किसी भी अवैध गतिविधि को तुरंत रोका गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से अपील की गयी कि वे सीमा सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना त्वरित रूप से स्थानीय पुलिस को दें। यह अभियान समय—समय पर जारी रहेगा ताकि सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here