Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

0
285

पिथौरागढ़। नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली पिथौरागढ़ में जजुराली निवासी एक महिला ने तहरीर दी कि दीपक कुमार पुत्र जोगा राम निवासी जजुराली पिथौरागढ़ ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा उसे कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here