नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। बजट सत्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर सोनिया ने द्रौपदी मुर्मू को पुअर लेडी कहा। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सोनिया ने कहा, पुअर लेडी वास् टायर्ड एट द एन्ड । सोनिया की इस टिप्पणी को लेकर ने बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है और माफी की मांग की। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के लिए सोनिया गांधी ने जिस वाक्य का इस्तेमाल किया, मैं और मेरे पार्टी के सभी कार्यकर्ता उसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शब्दों का जानबूझकर इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी की गरीब-विरोधी और आदिवासी-विरोधी नेचर को दर्शाता है।
नड्डा ने कहा कि संवैधानिक पद का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। मेरी मांग है कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे। कांग्रेस आदिवासी समुदाय से भी माफी मांगे।
वहीं, बीजेपी सांसद सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आज पूरे देश ने राष्ट्रपति को सतर्कता के साथ सुना है। यह दुखद है कि कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने जिस प्रकार की टिप्पणी राष्ट्रपति पर की है वह बिलकुल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अपने भाषण में थकी हुई थीं। भारतवर्ष गणतंत्र है और विश्व का सर्वोच्च लोकतंत्र है। राष्ट्रपति सशक्त और सबल हैं।




