Home News Posts उत्तराखंड क्या यही है मित्र पुलिस का सत्यापन अभियान?

क्या यही है मित्र पुलिस का सत्यापन अभियान?

0
641

  • राजधानी में रह रहे है चोर, लुटेरे और हत्यारे मकान किराये पर लेकर

देहरादून। राजधानी दून में मित्र पुलिस द्वारा लम्बे समय से चलाये जा रहे सत्यापन अभियान का काला सच क्या है इसकी बानगी एक बार फिर पटेलनगर क्षेत्र में सामने आयी है। यहंा एक हत्या की जब जांच की जा रही है तो पता चला कि मरने वाला 16 लाख की बैक कैश वैन लूट में शामिल था वहीं हत्यारे जिन्हे कहा जा रहा है वह भी पूर्व में हत्या व डकैती की वारदात में शामिल थे जो यहंा मकान किराये पर लेकर रह रहे थे।
बता दें कि राजधानी देहरादून में मित्र पुलिस द्वारा लम्बे समय से सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन यह अभियान कितने सटीक तरीके से चल रहा है इस बात का खुलासा कई प्रदेशों की पुलिस यहंा कर चुकी है जब वह अपने अपने प्रदेशों के बदमाशों को यहंा से गिरफ्तार कर ले जा चुकी है। कहने को तो राजधानी देहरादून में सत्यापन अभियान चल रहा है लेकिन यह अभियान सिर्फ कुछ मलिन बस्तियों तक ही सीमित है पाश कालोनियों में तो यह अभियान चलाने की बात तो बहुत दूर की है। क्योकि मित्र पुलिस को पता है कि वहंा छेड़ेगें तो दिक्कत हो जायेगी। जबकि सही मायनों में बड़े बदमाश सिर्फ पाश कालोनियों में ही अपना ठिकाना बनाते है यह पूर्व में भी कई बार सामने आया है। कुछ वर्ष पहले बिहार पुलिस ने यहंा देहरादून के पाश इलाके बसंत विहार क्षेत्र से एक शूटर को गिरफ्तार किया था जिस पर तकरीबन 80 मुकदमें कायम थे यही नहीं राजपुर रोड पर मुम्बई के दत्ता सांमत हत्याकांड के आरोपी भी किराये पर रहते थे जिन्हे गिरफ्तार किया गया था। यह तो कुछ भी नहीं है कश्मीर के आंतकवादियों को भी देहरादून से गिरफ्तार किया जा चुका है। यह सब अपराधी यहंा बिना सत्यापन के रहा रहे थे फिर भी दून पुलिस का कागजों में सत्यापन अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here