Home News Posts World पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट में 21 लोगों की...

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट में 21 लोगों की मौत

0
692


कराची। बलूचिस्तान में क्वेटा के रेलवे स्टेशन के पास हुए बम विस्फोट में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं और 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है। विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में हुआ, जहां आमतौर पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिसकी वजह से मृतकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जाफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी। अधिकारियों ने जियो न्यूज को बताया है, कि कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मीडिया से बात करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऑपरेशन क्वेटा मुहम्मद बलूच ने कहा, कि विस्फोट एक आत्मघाती धमाका मालूम होता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी ऑपरेशन बलूच ने कहा, कि विस्फोट में मरने वालों की संख्या 21 है और 30 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर हुआ जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना होने वाली थी। वहीं, घातक घटना की निंदा करते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने कहा, कि आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं, जिन्होंने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया। गिलानी ने आतंकवाद के पूर्ण उन्मूलन के लिए हर संभव उपाय करने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here