Home News Posts उत्तराखंड सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 1365 व्यक्तियों के विरुद्ध की कार्यवाही

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 1365 व्यक्तियों के विरुद्ध की कार्यवाही

0
631

देहरादून। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 1365 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए चार लाख नौ हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए माह अक्टूबर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 1385 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान कर कुल 4 लाख 09 हजार 500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जनपद में थाना रायपुर पुलिस द्वारा सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए 785 व्यक्तियों के चालान किये गए तथा 2 लाख 76 हजार 500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here