Home News Posts उत्तराखंड चोरी की तीन बाइक सहित शातिर गिरफ्तार

चोरी की तीन बाइक सहित शातिर गिरफ्तार

0
447

हरिद्वार। बाइक चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चुरायी गयी तीन बाइकें भी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 15 अक्टूबर को रूद्र देव पुत्र स्वर्गीय संजीव कुमार निवासी गूघाल मंदिर पांण्डेवाला द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी बाइक जो लक्की डेयरी निकट गुघाल मन्दिर के सामने खड़ी थी अज्ञात चोर द्वारा चुरा ली गयी है। मामले मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद देेर रात चुरायी गयी बाइक सहित रेगुलेटर पुलिस नहर पटरी जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसने पूछताछ में अपना नाम जतिन कश्यप पुत्र सतीश कश्यप निवासी जट बहादुरपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार बताया। बताया कि यह मोटरसाइकिल मैंने गुघाल मंदिर के पास से चोरी की थी। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने चुरायी गयी दो अन्य बाइक भी बरामद की है। उसने बताया कि यह मोटरसाइकिले उसने कांवड़ मेले के समय चोरी की थी। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here