Home News Posts उत्तराखंड कंपनियों की कार्य प्रणाली से डीएम नाराज, लगाया एक लाख 80 हजार...

कंपनियों की कार्य प्रणाली से डीएम नाराज, लगाया एक लाख 80 हजार का जुर्माना

0
451

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कंपनियों की कार्य प्रणाली पर नाराज होते हुए एक लाख 80 हजार रूपये का जुर्माना लगाया।
आज यहां जिलाधिकारी सविन बसंल ने नगर निगम देहरादून की सफाई व्यवस्था का प्रातः छह बजे से आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सबसे पहले ईकान एवं वाटर ग्रेस कंपनी के वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया जिसमें 14 वाहन पार्किंग में खड़े पाएं गए। इसके उपरांत लगभग सात बजे आईटी पार्क के निकट इकॉन वाटर ग्रेस कंपनी की पार्किंग का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान 18 वाहन डोर टू डोर कलेक्शन के खड़े पाएं गये जिसमें से पार्किंग एवं वर्कशॉप में 8 वाहन ब्रेकडाउन होना पाया गया तथा 24 वाहन पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में सात बजे तक वार्डों में उपस्थिति देने के लिए प्रस्थान न पर सात बजे तक पार्किंग स्थल पर ही खड़े पाए जाने पर जिला अधिकारी द्वारा घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए इकान एवं वाटर ग्रेस कंपनी के विरुद्ध डोर टू डोर वाहन संचालन व्यवस्था सही न होने, यथा समय वाहनों को वार्डाे में ना भेजने पर 60 हजार रूपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में दोनों कंपनियों के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया। इसके उपरांत जिला अधिकारी द्वारा शहर में स्थित विभिन्न ळटच् प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें भगत सिंह कॉलोनी जीबी पॉइंट में काफी गंदगी पाई गई। इसके उपरांत सरस्वती विहार बायपास रोड जीवीपी पॉइंट का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें सनलाइट कंपनी की छोटी डोर टू डोर वाहनों के द्वारा जीवीपी पॉइंट से कूड़ा उठाया जाने पर घोर नाराजगी व्यक्त की गई तथा कंपनी के विरुद्ध 20 हजार रूपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। दिए गए निर्देशों के क्रम में कंपनी के विरुद्ध 25 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा कारगी ट्रांसफर सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया औचक निरीक्षण दौरान तीनों कंपनियों का अत्यधिक कूड़ा एकत्रित होने साफ सफाई ठीक न रखने तथा कूड़े की गाड़ियां निर्धारित मानकों के विपरीत कूड़ा ट्रांसफर करने मुख्य मार्ग की तरफ व्यू कटर न लगाने पर तीनों कंपनियों के विरुद्ध 75 हजार रूपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। इस प्रकार तीनों कंपनियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल एक लाख 80 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया जिसकी कटौती कंपनी के मासिक भुगतान पर करते हुए वसूली जाएगी किया गया निरीक्षण दौरान अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल, उपनगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक राजेश बहुगुणा राजेश पवार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here