नैनीताल। सड़क दुर्घटना के चलते आज सुबह डम्पर की टक्कर लग जाने से बाइक सवार मां—बेटी की मौत हो गयी सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह पीरूमदारा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। एनएच 309 पर पीरूमदारा मुख्य चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जैनब (उम्र 45 वर्ष) और उनके बेटे फैजान (उम्र 25 वर्ष) को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जैनब और फैजान, भावपुरा रामपुर के निवासी थे और यहां अपने रिश्तेदारों से मिलने आए हुए थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा—तफरी मच गई, और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




